Sunday 29 July 2012

महिला तीरंदाजी टीम भी हुई बाहर


Add caption
भारत की पुरुष तीरंदाजी टीम के बाहर होने के बाद अब महिला तीरंदाजी टीम भी खिताब की दौड़ में नहीं रही। महिला टीम रविवार को लॉ‌र्ड्स क्रिकेट मैदान पर हुई तीरंदाजी टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के हाथों हार गई। इसी के साथ ओलंपिक में उसका सफर समाप्त हो गया। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त दीपिका कुमारी, बोम्बाल्या देवी और सी. सुरो की टीम डेनमार्क के हाथों 210-211 के अंतर से हारीं। तीसरे राउंड में सुरो ने व्यक्तिगत तौर पर खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ छह अंक हासिल किए थे जो भारत के लिए महंगा साबित हुआ। दीपिका और बोम्बाल्या ने व्यक्तिगत तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सुरो के औसत प्रदर्शन के कारण उन्हे भी निराशा हाथ लगी। अब भारतीय तीरंदाज व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हाथ आजमाएंगी जहां दीपिका से पदक की उम्मीद की जा सकती है। पुरुष टीम पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment