Wednesday 4 July 2012

लंदन ओलंपिक में भारतीय रिले टीम नहीं


लंदन ओलंपिक में भारत की महिला रिले टीम भाग नहीं लेगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने बताया कि रिले टीम क्वालीफाई करने में असफल रही। ओलंपिक के लिए पुरुष और महिला चार गुणा सौ और चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीमों के क्वालीफाई करने का सोमवार अंतिम दिन था। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला चार गुणा 400 मीटर रिले चौकड़ी की तीन एथलीटों अश्विनी अकुंजी, सिनी जोस और मंदीप कौर के डोपिंग में पकड़े जाने के कारण भारत शीर्ष सोलह देशों में रहने में असफल रहा, जो लंदन ओलंपिक का टिकट पाने के लिए जरूरी था। भारत को केवल इसी स्पर्धा में क्वालीफाई करने की उम्मीद थी। महिला रिले टीम ने 2008, बीजिंग ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। उस समय वह दुनिया की शीर्ष 15 टीमों में शामिल थी।

No comments:

Post a Comment