Sunday, 29 July 2012

सोनिया चानू ने भी किया निराश, रहीं सातवें स्थान पर


कुमार पर टिकी हैं जो पुरुष वर्ग के 69 किग्रा में भाग लेंगे।भारत को भारोत्तोलन में भी निराशा ही हाथ लगी। भारत की सोनिया चानू को ओलंपिक महिला भारोत्तोलन में शनिवार को यहा सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा। महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग में चानू ने स्नैच में 74 तथा क्लीन एवं जर्क में 97 किग्रा भार उठाया। वह स्नैच में में सातवें और क्लीन एवं जर्क में आठवें स्थान पर रही थी। चानू ने कुल 171 किग्रा भार उठाया और आखिर में सातवें स्थान पर रही। चीन की चार बार की विश्व चैंपियन वाग मिंगुएन ने कुल 205 किग्रा (स्नैच में 91 तथा क्लीन एवं जर्क में 114) ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। जापान की हिरोमी मियाकी (197 किग्रा) ने रजत जबकि उत्तर कोरिया की चुन हुवा रियाग (192 किग्रा) ने कास्य पदक हासिल किया। भारोत्तोलन में अब भारत की उम्मीद रवि 

महिला तीरंदाजी टीम भी हुई बाहर


Add caption
भारत की पुरुष तीरंदाजी टीम के बाहर होने के बाद अब महिला तीरंदाजी टीम भी खिताब की दौड़ में नहीं रही। महिला टीम रविवार को लॉ‌र्ड्स क्रिकेट मैदान पर हुई तीरंदाजी टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के हाथों हार गई। इसी के साथ ओलंपिक में उसका सफर समाप्त हो गया। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त दीपिका कुमारी, बोम्बाल्या देवी और सी. सुरो की टीम डेनमार्क के हाथों 210-211 के अंतर से हारीं। तीसरे राउंड में सुरो ने व्यक्तिगत तौर पर खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ छह अंक हासिल किए थे जो भारत के लिए महंगा साबित हुआ। दीपिका और बोम्बाल्या ने व्यक्तिगत तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सुरो के औसत प्रदर्शन के कारण उन्हे भी निराशा हाथ लगी। अब भारतीय तीरंदाज व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हाथ आजमाएंगी जहां दीपिका से पदक की उम्मीद की जा सकती है। पुरुष टीम पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

फेडरर की नजर सिंगल्स और डबल्स दोनों पर


लंदन ओलम्पिक में टेनिस के पुरुष एकल मुकाबलों के पहले दौर में कोलम्बिया के एलेजांड्रो फाला के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद स्विट्जरलैंड के मशहूर टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की निगाहें एकल और युगल दोनों पदकों पर लग गई हैं। चार वर्ष पूर्व बीजिंग ओलम्पिक में स्तानिस्लास वावरिंका के साथ मिलकर पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीतने वाले फेडरर ने फाला को लगभग दो घंटों तक चले मुकाबले में 6-3, 5-7, 6-3 से हराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फेडरर ने कहा, 'मैं सिडनी ओलम्पिक का हिस्सा था। अब उसे 12 वर्ष बीत चुके है और इसने निश्चित तौर पर मेरे भीतर एक आग जला दी है, उम्मीद है कि इस बार ओलम्पिक में मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा।' उन्होंने कहा, 'एथेंस को छोड़कर मेरे अब तक सभी ओलम्पिक बढि़या गए है। लेकिन मैं जीवन में हमेशा कुछ न कुछ सीखता हूं। मैं समझता हूं कि हर बार जब मैंने ओलम्पिक में हिस्सा लिया है, तो पदक पाना चाहा है और इस बार यहां मैं एकल और युगल दोनों पदक जीतना चाहता हूं।' फेडरर ने इस महीने की शुरुआत में विम्बलडन में अपना सातवां खिताब जीता था।

नौकायन में स्वर्ण सिंह क्वार्टर फाइनल में


भारत के नाविक स्वर्ण सिंह शानदार प्रदर्शन करते हुए लंदन ओलंपिक की पुरुषों की सिंगल स्कल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए है। सिंह ने रेपेज वन में सात मिनट 00.49 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया और अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहे। एटॉन डॉर्नी में रविवार को आयोजित तीसरे लेन से शुरुआत करने वाले सिंह को दक्षिण कोरिया के किम डी से कड़ी टक्कर मिली। किम ने सात मिनट 03.91 सेकेंड समय के साथ लेन दो में दूसरा स्थान हासिल किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पेरू के एस्पीलागा अलायजा तीसरे और टयूनिशिया के ए.मेजरी चौथे स्थान पर रहे। कैमरन के इटिया दुम्गे को पांचवां स्थान मिला। ये तीनों नाविक अगले चरण में जगह बनाने में असफल रहे।